प्राचीन भारत का इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी MCQs

प्राचीन भारत का इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी MCQs

प्राचीन भारत का इतिहास


1. राष्ट्रकूट वंश की स्थापना किसने की?

[A] दंतिदुर्ग
[B] कृष्ण प्रथम
[C] इंद्र द्वितीय
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [दंतिदुर्ग]
राष्ट्रकूट वंश की स्थापना दंतिदुर्ग ने की। इसकी स्थापना 8वीं सदी में की गई।



2.सेन वंश की स्थापना किसने की?

[A] बल्लाल सेन
[B] हेमंत सेन
[C] विजयसेन
[D] सूरसेन


Correct Answer: B [हेमंत सेन]
सेन वंश बंगाल का एक राजवंश था। इसकी स्थापना हेमंतसेन ने की। 


3.कृष्णा प्रथम, जो राष्ट्रकूट वंश का राजा था, उसने निम्नलिखित में से क्या बनवाया?

[A] ऐलोरा के शिव मंदिर
[B] अजंता की गुफाएँ
[C] ऐलोरा की गुफाएँ
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [ऐलोरा के शिव मंदिर]
ऐलोरा के शिव मंदिर प्रसिद्ध राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम ने बनवाये।

4.वल्लभी काल किस काल को कहा जाता है?

[A] गुप्त काल
[B] कुषाण काल
[C] मौर्यकाल
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [गुप्त काल]
वल्लभी काल गुप्त काल के समान था।


5.भारत की रुई अन्य रुइयों से अधिक सफ़ेद है| यह विचार किसका था?

[A] अलेक्जेंडर
[B] मेगस्थनीज
[C] हीरोदोट्स
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: B [मेगस्थनीज]
मेगस्थनीज सेल्यूकस द्वारा नियुक्त चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में राजदूत था| उसने इंडिका नामक पुस्तक लिखी|

6.गुप्त राजाओं ने कौन से सिक्के चलवाये:/
1- दीनार
2- ड्रम
3- रूपक
4- सुवर्ण 
सही विकल्प चुनिए:-

[A] केवल 4
[B] केवल 1
[C] 1 और 3
[D] 1 और 4


Correct Answer: D [1 और 4]
गुप्त राजाओं ने दो सिक्के चलवाये :-

दीनार:- जो कि रोमन साम्राज्य की नकल से चलवाया।

सुवर्ण:- ये सोने और चांदी का बना शुद्ध भारतीय सिक्का था।


7.कुषाणों ने किसके सिक्के चलवाए?

[A] सोने
[B] चांदी
[C] तांबे
[D] उपर्युक्त सभी


Correct Answer: D [उपर्युक्त सभी]
कुषाणों ने सोने, चांदी और तांबे के सिक्के चलवाए| कुषाणों को तुषारी लोग भी कहा जाता था|

8.अंतिम मौर्य सम्राट कौन था?

[A] अशोक
[B] बृहद्रथ
[C] सम्प्रति
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: B [बृहद्रथ]
अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ था जिसे उसके सेनापति सम्राट पुष्यमित्र शुंग ने मारकर शुंग राज्य की स्थापना की।

9.अभिधम्म में कथावत्थु के बारे में किसने लिखा?

[A] अश्वघोष
[B] महाकस्सप
[C] मोगलीपुत्त तिस्स
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: C [मोगलीपुत्त तिस्स]
मोगलीपुत्त तिस्स बौद्ध धर्म के भिक्षु और विद्वान थे। वह अशोक के आध्यात्मिक गुरु थे और अशोक के पुत्र महिंद्र के आध्यात्मिक गुरु भी थे।

10.किस यज्ञ में वैदिक काल में सुरा का प्रयोग किया जाता था?

[A] सौत्रामणि
[B] राजसूय
[C] पुत्रेष्टि
[D] अश्वमेध


Correct Answer: A [सौत्रामणि]
वैदिक काल में सौत्रामणि यज्ञ में सूरा का प्रयोग किया जाता है|


11.दस राजाओं का युद्ध किस नदी के किनारे हुआ?

[A] परुषणी
[B] वितस्ता
[C] गंगा
[D] सिंधु


Correct Answer: A [परुषणी]
दस राजाओं का युद्ध परुषणी नदी के किनारे हुआ। इसमें भरत जन के राजा सुदास ने दश राजाओं के संघ को हराया।


12.सोमपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?

[A] रामपाल
[B] गोपाल
[C] धर्मपाल
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: C [धर्मपाल]
सोमपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पालवंशी राजा धर्मपाल ने की|


13.रामपाल ने किस विश्वविद्यालय की स्थापना की?

[A] सोमपुरी
[B] वल्लभी
[C] जगदल
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: C [जगदल]
जगदल विश्वविद्यालय की स्थापना रामपाल ने की।


14.गौतम बुद्ध की माँ महामाया किस वंश से थीं?

[A] लिच्छवि
[B] कोलिय
[C] सोलंकी
[D] शाक्य


Correct Answer: B [कोलिय]
गौतम बुद्ध की मां महामाया क्षत्रिय वंशी कोलिय वंश की रानी थी। उनका विवाह क्षत्रिय शाक्य वंशी राजा शुध्दोदन से हुआ।


15.वल्लभी विश्वविद्यालय का विकास किसने कराया?

[A] भट्टारक
[B] गोपाल
[C] कुमारगुप्त
[D] धर्मपाल


Correct Answer: A [भट्टारक]
वल्लभी विश्वविद्यालय का विकास भट्टारक ने कराया|


16.विक्रमशिला विश्विद्यालय का विकास किसने कराया?

[A] धर्मपाल
[B] महेन्द्रपाल
[C] गोपाल
[D] कुमारपाल


Correct Answer: A [धर्मपाल]
विक्रमशिला विश्विद्यालय बंगाल में था जो प्राचीन भारत का एक प्राचीन प्रसिद्ध विश्विद्यालय था। इसका निर्माण पाल राजा धर्मपाल ने कराया।


17.नालंदा विश्वविद्यालय का विकास किसके काल में हुआ?

[A] चन्द्रगुप्त
[B] स्कंदगुप्त
[C] कुमारगुप्त
[D] समुद्रगुप्त


Correct Answer: C [कुमारगुप्त]
नालंदा विश्वविद्यालय का विकास गुप्त राजा कुमारगुप्त के समय हुआ| कुमार गुप्त गुप्त वंश का राजा और चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का पुत्र था|


18.बौद्ध धर्म का कौन सा अंग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता है?

[A] हीनयान
[B] महायान
[C] वज्रयान
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [हीनयान]
हीनयान बौध्द धर्म की शिक्षाओं पर विश्वास करता है। हीनयान मूर्तिपूजा पर विश्वास नहीं करता है और न ही यह विश्वास करता है कि बुद्ध भगवान थे।


19.कौन सा पिटक नैतिक आचार संहिता के बारे में बताता है?

[A] अभिधम्म पिटक
[B] विनय पिटक
[C] सूत्त पिटक
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: B [विनय पिटक]
विनय पिटक नैतिक आचार संहिता के बारे में है। इसमें मुख्यतः कानून था।इसमें संघ, भिक्षुओं और भिक्षुणियों के लिए नियम हैं।


20.बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के बारे में कौन सा ग्रन्थ बताता है?

[A] अभिधम्म पिटक
[B] विनय पिटक
[C] सूत्त पिटक
[D] b और c


Correct Answer: C [सूत्त पिटक]


21.बौद्ध धर्म के महायान पंथ का विकास किसके काल में हुआ?

[A] अशोक
[B] कालाशोक
[C] कनिष्क
[D] अजातशत्रु


Correct Answer: C [कनिष्क]
महायान पंथ बौध्द धर्म का एक पंथ था। इसका विकास कनिष्क के समय हुआ। असंग ने इसकी शुरुआत की।


22.बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन किस संगीति में हुआ?

[A] प्रथम
[B] द्वितीय
[C] तृतीय
[D] चतुर्थ


Correct Answer: D [चतुर्थ]
बौद्ध धर्म का महायान और हीनयान में विभाजन चतुर्थ बौद्ध संगीति में हुआ। यह 72 ई में कश्मीर के कुण्डलवन में हुई। इसके अध्यक्ष वसुमित्र और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे।


23.प्रथम बौद्ध संगीति के अध्यक्ष थे:-

[A] महाकस्सप
[B] वसुमित्र
[C] मोगलीपुत्त तिस्स
[D] अश्वघोष


Correct Answer: A [महाकस्सप]
पहली बौद्ध संगीति अजातशत्रु के समय हुई। इसके अध्यक्ष महाकस्सप था।


24.दूसरी बौद्ध संगीति के अध्यक्ष थे:-

[A] महाकस्ससप
[B] वसुमित्र
[C] मोग्गलीपुत्त तिस्स
[D] सबकमी


Correct Answer: D [सबकमी]
द्वितीय बौद्ध संगीति 383 ई पू में वैशाली में हुई। यह कालाशोक के राज्य में हुई।


25.किसके काल में चतुर्थ बौध्द संगीति हुई?

[A] अशोक
[B] कालाशोक
[C] अजातशत्रु
[D] कनिष्क


Correct Answer: D [कनिष्क]
चतुर्थ बौद्ध संगीति 72 ई में कनिष्क के काल में हुई। इसके अध्यक्ष वसुमित्र और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे। यह कश्मीर में कुण्डलवन में हुआ।

26.गौतम बुद्ध के गृहत्याग को कौन सा चिन्ह बताता है?

[A] घोड़ा
[B] कमल
[C] चक्र
[D] स्तूप


Correct Answer: A [घोड़ा]
घोड़ा गौतम बुद्ध के गृहत्याग से सम्बंधित है।


27.गौतम बुद्ध के निर्वाण को कौन सा चिह्न बताता है?

[A] कमल
[B] चक्र
[C] घोड़ा
[D] बोधिवृक्ष


Correct Answer: D [बोधिवृक्ष]
बोधिवृक्ष गौतम बुद्ध के निर्वाण को बताता है। गौतम बुद्ध को कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त हुआ।


28.गौतम बुद्ध के जीवन को कौन सा चिन्ह बताता है?

[A] बोधिवृक्ष
[B] कमल
[C] घोड़ा
[D] चक्र


Correct Answer: B [कमल]
कमल और बैल गौतम बुद्ध के जन्म से संबंधित है।

29.गौतम बुद्ध का सारथी कौन था?

[A] चन्ना
[B] कंथक
[C] देवदत्त
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [चन्ना]
बुध्द का सारथी चन्ना था।


30.कंथक का गौतम बुद्ध के जीवन में क्या संबंध था?

[A] सारथी
[B] घोड़ा
[C] नौकर
[D] पत्नि


Correct Answer: B [घोड़ा]
कंथक गौतम बुद्ध का शाही घोड़ा था।


31.विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है?

[A] रामायण
[B] महाभारत
[C] वेद
[D] रामचरितमानस


Correct Answer: B [महाभारत]
महाभारत दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य है। इसकी रचना वेदव्यास ने की।


32.बोग़ज़कोइ अंजिलेख कहाँ खोजा गया?

[A] भारत
[B] ईरान
[C] सीरिया
[D] टर्की


Correct Answer: D [टर्की]


33.अष्टांग संग्रह की रचना किसने की?

[A] बाणभट्ट
[B] वाग्भट्ट
[C] हर्ष
[D] पाणिनि


Correct Answer: B [वाग्भट्ट]
अष्टांग संग्रह आयुर्वेद से सम्बंधित पुस्तक है जिसकी रचना वाग्भट्ट ने की।


34.8वीं सदी में त्रिकोणीय संघर्ष किसके बीच था?

[A] चालुक्य, पल्लव और पांड्य
[B] चालुक्य, राष्ट्रकूट और यादव
[C] चालुक्य, परमार और सोलंकी
[D] चोल, चेर और पांड्य


Correct Answer: A [चालुक्य, पल्लव और पांड्य]


35.कोरोमंडल शब्द को निम्नलिखित में से किस राज्य के राज्य से लिया गया है?

[A] चेर
[B] चोल
[C] पांड्य
[D] पल्लव


Correct Answer: B [चोल]
कोरोमंडल शब्द चोल राज्य से संबंधित है।कोरोमंडल तट भारतीय प्रायद्वीप की दक्षिण-पूर्वी तटरेखा को दिया गया नाम है। 


36.कौन सा कथन गलत है?

[A] पांड्य वंश की राजधानी मदुरई थी।
[B] चेरों की राजधानी वंशी थी।
[C] विदेह राज्य की राजधानी मिथिला थी।
[D] कोई नहीं


Correct Answer: D [कोई नहीं]
सभी कथन सत्य हैं।


37.ऋग्वेद का एक मंडल किसके लिए समर्पित है?

[A] अग्नि
[B] वरुण
[C] इंद्र
[D] सोम


Correct Answer: D [सोम]


38.विक्रमशिला विश्वविद्यालय किस गांव में था?

[A] अंतीचक
[B] बसार
[C] चंदिमानु
[D] इनमें से कोई नहीं


Correct Answer: A [अंतीचक]
विक्रमशिला विश्विद्यालय प्राचीन भारत का एक श्रेष्ठ विश्विद्यालय था। इसकी स्थापना पाल राजा धर्मपाल ने की। इसे बख्तियार खिलजी ने नष्ट किया था।


39.महायान बौध्द धर्म ग्रंथों में भविष्य बौद्ध किसे कहा गया है?

[A] क्रकुचन्द
[B] अमिताभ
[C] मैत्रेय
[D] कनक मुनि


Correct Answer: C [मैत्रेय]
बौध्द धर्म के महायान पंथ की पुस्तकों में भविष्य में शाक्यमुनि बौध्द के उत्तराधिकारी मैत्रेय को बताया गया है।


40.किन दो वंशों ने राष्ट्रकूटों के साथ उत्तर भारत का राज्य सम्भाला?

[A] प्रतिहार और परमार
[B] प्रतिहार और चंदेल
[C] प्रतिहार और चोल
[D] प्रतिहार और पोल


Correct Answer: D [प्रतिहार और पोल]
8वीं सदी के राजपूत काल में भारत में 3 वंश प्रमुख थे। उत्तर भारत में गुर्जर प्रतिहार, बंगाल में पाल वंश तथा दक्कन में राष्ट्रकूट वंश था।


[ ] धन्यवाद!

टेलीग्राम पर जुड़े 👇

Telegram

Youtube पर जुड़े 👉

Youtube


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Youtube Channel Image
A to Z EXAMS Subscribe To Watch Educational Videos
Subscribe