Diploma Course After 10th Class
10वीं के बाद करें ये डिप्लोमा कोर्स, मिलेंगी अच्छी जॉब
Diploma Course After 10th Class
10वीं की बोर्ड परीक्षा हो चुकी है। ज्यादातर राज्य बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है।
जो स्टूडेंट्स 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल होने के बाद नौकरी करना चाहते हैं, वे डिप्लोमा कोर्स कर अपना करियर सिक्योर कर सकते हैं।
इन दिनों जॉब ओरिएंटेड कोर्स की डिमांड बढ़ गई है। ज्यादातर स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक अब स्किल बेस्ड जॉब्स या जॉब ओरिएंटेड कोर्स की डिमांड करने लगे हैं।
ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं, जिन्हें 10वीं बोर्ड परीक्षा के बाद किया जा सकता है। इनका सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद आप आसानी से नौकरी कर सकते हैं।
1. होटल मैनेजमेंट
इन दिनों होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काफी स्कोप है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए दसवीं के बाद होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कर सकते हैं।
इससे जॉब मिलने में आसानी होगी और भविष्य में तरक्की भी जल्दी मिलेगी।
2. कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग
कम्प्यूटर के युग में यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है।
इस फील्ड में कम्प्यूटर रिपेयरिंग और नेटवर्किंग से संंबंधित जानकारी हासिल की जाती है।इस क्षेत्र में करियर की बेहतरीन संभावनाएं हैं।
3. इंजीनियरिंग डिप्लोमा
कई संस्थान और पॉलीटेक्निक कॉलेज 10वीं के बाद इंजीनियरिंग डिप्लोमा करवाते हैं।
इंजीनियरिंग डिप्लोमा सर्टिफिकेट लेने के बाद इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़ी मिडिल लेवल की नौकरी आसानी से मिल सकती है।
4. आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग)
10वीं बोर्ड परीक्षा के बाद आईटीआई भी अच्छा ऑप्शन है।
इसमें इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मैकेनिक, स्टेनो, कम्प्यूटर आदि कई विषय हैं। यह कोर्स करके आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।
5. स्टेनोग्राफी एंड टाइपिंग
10वीं कक्षा के बाद स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग में डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है।
कोर्ट व कई अन्य सरकारी दफ्तरों में ऐसी वैकेंसी निकलती रहती हैं, जिनके लिए स्टेनोग्राफी की जानकारी होना अनिवार्य होता है।
Important Links -
| Telegram | Click Here |
| YouTube | Click Here |

0 टिप्पणियाँ