Video Reel बनाकर जन सम्मान कांटेस्ट में जीते दिन में 1 लाख रुपये तक का इनाम, योजना लागू


 जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट सरकारी योजनाओं को राजस्थान प्रदेश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का एक संकल्प है। इस पहल (योजना) का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनता की ताकत से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस कॉन्टेस्ट (प्रतियोगिता) में राजस्थान प्रदेश का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का निवासी भाग ले सकता है। इसके तहत वह सरकारी योजनाओं के ऐसे रचनात्मक (Creative) वीडियो बना सकता है जिसमें योजना (Contest) संदर्भित संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा लाभान्वितों की कहानियां इत्यादि शामिल हो सकती हैं। फिर वीडियो को अपने कम से कम 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ 7 जुलाई, 2023 से 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकतें हैं। 

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट 2023

प्रतियोगिता (Contest) के नियमों (Rule) का पालन करें, पात्रता मानदंडों को पूरा करें और प्रतिदिन शानदार पुरस्कार जीतने का मौका पाएं!

 राजस्थान सरकार द्वारा संचालित इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली है इसलिए इस ब्लॉग को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े । इसमे भाग लेने से लेकर पात्रता, पुरस्कार, नियम आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

भाग कैसे लें:-

  1. राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं (Schemes) के बारे में जानकारी जुटाएं फिर अपनी पसंद से योजनाएं चुनें जिन पर आप एक रचनात्मक वीडियो (Creative Video) बनाना चाहते हैं।
  2. रचनात्मक कंटेंट (Creative Content) के साथ 30 सेकंड्स से 120 सेकेंड्स का वीडियो बनाएं।
  3. अपनी रचनात्मकता को खुली छूट दें - आप म्यूजिक, डांस, कविता, सिंगिंग या स्क्रिप्ट, किसी भी माध्यम से अपनी बात वीडियो में कह सकते हैं।
  4. अपनी पोस्ट वीडियो को सार्वजनिक (Public) रखें, ताकि कोई भी सोशल मीडिया यूज़र आपका वीडियो देख सके।
  5. वेबसाइट www.jansamman.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण फॉर्म (Apply Form) भरें, दिए गए फॉर्म में लिंक सबमिट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. प्रतियोगिता (Contest) के लिए आपका पंजीकरण पूरा हो गया है!
  7. आपको प्रतियोगिता (Contest) में केवल एक वीडियो भेजकर रुकना नहीं है।। हर बार इसी प्रक्रिया के तहत आप जितने चाहें उतने वीडियो बनाएं और आप अपने सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे- Instagram, Facebook, YouTube, Twitter, Thread आदि पर अपलोड करें!

विजेता और पुरस्कार:-

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में संचालित योजनाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लें और हर दिन अनोखा पुरस्कार जीतने का मौका पाएं!

रोज़ाना पुरस्कार:-

  1. पहला पुरस्कार है - 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
  2. दूसरा पुरस्कार:- 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार
  3. तीसरा पुरस्कार:- 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार
  4. हर दिन 1000 रुपये के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी घोषित किये जाएंगे।

पुरस्कारों की घोषणा:-

दैनिक (Daily) पुरस्कारों के विजेताओं (Winners) की घोषणा प्रत्येक तृतीय दिवस पर वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।

स्क्रीनिंग प्रक्रिया:-

हमारी स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक प्रतियोगिता में भेजे गए हर वीडियो की जांच करेगी, उनका मूल्यांकन करेगी और उनमें से सर्वश्रेष्ठ को विजेता (Winner) के रूप में चुनेगी।

  1. प्रथम चरण - सर्वप्रथम, प्रत्येक वीडियो में यह जांच की जायेगी कि वह प्रतियोगिता के दिशानिर्देशों के अनुसार वैध है या नहीं।
  2. द्वितीय चरण - फिर वीडियो में बताई योजना से संबंधित जानकारी की गुणवत्ता, शुद्धता, सटीकता और पूर्णता के लिए इसकी जांच की जाएगी।
  3. तृतीय चरण - फिर रचनात्मकता, संदेश कितने प्रभावशाली ढंग से बताया गया है और समझने में कितना आसान है, इन मापदंडों के आधार पर वीडियो का मूल्यांकन किया जाएगा।

तीनों चरण पार करने वाले वीडियो दैनिक विजेताओं के पुरस्कार तक पहुंचेंगे। इसलिए प्रतिभागी ध्यान रखे कि वह इस सभी चरणों की पूर्ति करता हो।

इस कांटेस्ट की जानकारी विडियो के माध्यम से श्री अशोक गहलोत द्वारा



जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता के नियम :-

प्रतियोगिता के निम्न नियम हैं:

  1. आपकी वीडियो तभी वैध मानी जायेगी जब वीडियो का कंटेंट राजस्थान राज्य के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं (Scheme) के बारे में सूचित करने या शिक्षित करने पर केंद्रित हो। आपका वीडियो पूरी तरह से सरकारी योजनाओं से संबंधित तथ्यों पर आधारित होना चाहिए और ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए जो योजना के दायरे से बाहर हो। इस नियम का उल्लंघन करने वाले वीडियो अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
  2. आपका वीडियो 30 सेकंड से छोटा और 120 सेकंड से ज़्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।
  3. आप राजस्थान में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं पर बहुत सारे वीडियो बना सकते हैं और पोस्ट कर सकते हैं।
  4. आप वैध प्रतियोगी बनने के लिए हैशटैग #JanSammaJaiRajasthan का उपयोग ज़रूर करें।
  5. आपको अपना वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा।
  6. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ही वीडियो को कई बार पोस्ट करके हैशटैग को स्पैम (Spam) करने पर आप अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
  7. जितना हो सके रचनात्मक (Creative) रहें लेकिन शब्दों, ऑडियो या दृश्यों में किसी भी प्रकार की अपवित्रता का उपयोग करने से बचें।
  8. विजेताओं पर हमारी स्क्रीनिंग कमेटी का निर्णय अंतिम और सभी प्रतिभागियों पर बाध्यकारी होगा।
  9. कॉन्टेस्ट अवधि दिनांक 07 जुलाई 2023 से 06 अगस्त, 2023 तक (31 दिवस)।
कांटेस्ट के नियम विडियो के माध्यम से देखें -


जनसम्मान प्रतियोगिता के लिए पात्रता :-

  1. प्रतियोगिता में 13 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
  2. केवल राजस्थान राज्य के निवासी ही भाग ले सकते है।
  3. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी के परिवार के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  4. आपके द्वारा अपलोड किया गया वीडियो ओरिजिनल (Original) अर्थात आपके द्वारा ही बनाया हुआ होना चाहिए।

मुझे अपनी वीडियो प्रविष्टि का लिंक कहा पोस्ट करें :-

  1. कृपया https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिया गया फॉर्म भरें।
  2. अपना जन आधार कार्ड नंबर, पहला नाम, अंतिम नाम, उम्र, लिंग, फोन नंबर, ईमेल आईडी, जिला, निर्वाचन क्षेत्र और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट के दो लिंक का उल्लेख सही से करें।

प्रतियोगिता का शुल्क :-

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नही देना है। यह एक निःशुल्क प्रतियोगिता है।

Official Site :- Click Here

Social Media Links

Social Media Link
YouTube Click Here
Telegram Click Here
Instagram Click Here

You May Also Like


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Youtube Channel Image
A to Z EXAMS Subscribe To Watch Educational Videos
Subscribe